Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने मंगलवार सुबह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से मुलाकात की। उनके साथ भाजपा प्रदेश के उपाध्यक्ष दया शंकर सिंह भी मौजूद थे।चर्चा है कि इससे दो दिन पहले राजभर ने दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की थी। इसके बाद उनकी मुलाकात स्वतंत्र देव से हुई है।हालांकि, ओम प्रकाश राजभर इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बता रहे हैं लेकिन माना जा रहा है कि स्वतंत्र देव से हुई मुलाकात के पीछे ओम प्रकाश का सियासी एजेंडा है। सूत्रों की मानें तो भाजपा द्वारा पिछड़ों व अति पिछड़ों को अपने पाले में खींचने की रणनीति के तहत ओम प्रकाश राजभर को फिर से अपने पाले में लाने की कोशिशें शुरू हो गई हैं।
#OmPrakashRajbhar #SwatantraDevSingh #UPElections2022 #MissionUP2022 #UttarPradesh #UPAssemblyElection2022

Category

🗞
News

Recommended