Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
भारत और इंग्‍लैंड के बीच खेली जा रही पांच टेस्‍ट मैचों की सीरीज के अब तीन मैच हो चुके हैं. तीन मैच खत्‍म होने के बाद सीरीज बराबरी पर खड़ी है. अभी दो मैच बाकी हैं और यही दो मैच सीरीज जीत हार का फैसला करेंगे. सीरीज में टीम इंडिया ने शुरुआत तो अच्‍छी की, पहले ही मैच पर अपनी पकड़ बनाई. लेकिन बारिश ने भारतीय टीम का खेल खराब कर दिया. इस तरह से पहला मैच बिना हार जीत के ड्रॉ पर समाप्‍त हुआ. इसके बाद दूसरे टेस्‍ट में टीम इंडिया ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखा और मैच को अपने नाम कर लिया. इसी के साथ भारत की सीरीज पर 1-0 से लीड हो गई. इसके बाद तीसरे टेस्‍ट में कुछ भी भारत के पक्ष में नहीं गया. 

Category

🥇
Sports

Recommended