Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
भारत और इंग्‍लैंड के बीच चल रही टेस्‍ट सीरीज के तीसरे टेस्‍ट में टीम इंडिया को भले हार का सामना करना पड़ा हो और इस टेस्‍ट के लिए कप्‍तान विराट कोहली की आलोचना हो रही हो, लेकिन इस बीच विराट कोहली के लिए एक अच्‍छी खबर भी सामने आई है. ये अच्‍छी खबर हालांकि इंग्‍लैंड टेस्‍ट सीरीज से नहीं, बल्‍कि आईपीएल से है. आईपीएल का बचा हुआ सीजन 19 सितंबर से शुरू होने जा रहा है. इसके लिए सभी टीमें अपनी अपनी टीमें बनाने में जुटी हुई हैं. आने वाले दिनों में कुछ और नई खबरें आईपीएल को लेकर सामने आ सकती हैं. दरअसल ये अच्‍छी खबर विराट कोहली के लिए श्रीलंका से आई है. आरसीबी ने इस बार यानी दूसरे फेज के लिए श्रीलंका के दो गेंदबाजों को अपनी टीम में शामिल किया है, लेकिन उन्‍हें अभी तक एनओसी नहीं मिल पाई थी. अब श्रीलंका क्रिकेट से उनके आईपीएल में खेलने के रास्‍ते खोल दिए हैं.

Category

🥇
Sports

Recommended