Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
सोनी टीवी के मशहूर रिएलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति के 13वें सीजन में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और अब बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और पूर्व सलामी बल्लेबाज विस्फोटक वीरेंद्र सहवाग खास मेहमान बनकर पहुंचे. शो के दौरान इन दोनों ने शो के होस्ट अमिताभ बच्चन के साथ कई मजेदार किस्से शेयर किए और सवालों के जवाब भी दिए. इस दौरान सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने दादा और वीरु से एक ऐसा सवाल कर लिया, जिसका ताल्लुक टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी से था. लेकिन सौरव गांगुली और वीरेंद्र सहवाग इसका जवाब नहीं दे पाए. हालांकि लाइफ लाइन का इस्तेमाल कर उन्होंने सवाल का सही जवाब दिया और इनाम भी जीता.

Category

🥇
Sports

Recommended