Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
देहरादून,4 सितंबर। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी की खेमेबाजी और गुटबाजी खुलकर सामने आ रही है। आए दिन क्षेत्रीय विधायकों के विरोध के वीडियो सामने आ रहे हैं। लेकिन इस बार बीजेपी विधायक का कैबिनेट मंत्री के सामने ही पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ विवाद ​हो गया। विवाद गाली गलौच और धमकी में बदल गया। विधायक ने मंत्री के सामने ही कार्यक्रम छोड़ने की धमकी भी दी। ये सब सीएम के आने से कुछ मिनट पहले ही हुआ। विधायक के कार्यक्रम में हंगामे के बाद विपक्ष को भी बीजेपी पर हमला करने का मौका मिल गया है।

Category

🗞
News

Recommended