Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
गैस्ट्रोएंटेराइटिस से पीड़ित व्यक्ति को पेट में तेजी से ऐंठन का अनुभव हो सकता है जो पीठ तक जा सकता है। कभी-कभी यह स्थिति ऐसी हो सकती है कि व्यक्ति का जी मचलाने लगता है और उल्टी भी हो सकती है। यह बार-बार हो सकता है जिससे पेट और पीठ की मांसपेशियों में दर्द हो जाता है। गैस का दर्द काफी गंभीर व तीव्र हो सकता है, जो कई गंभीर बीमारियों से होने वाले दर्द के जैसा प्रतीत होता है, जैसे अपेंडिक्स, पित्त की पथरी और यहां तक की हृदय रोग आदि। यदि आपको गैस की समस्या है, तो आपको कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए जैसे भोजन धीरे-धीरे खाना, चुइंगम ना चबाना और सिगरेट आदि ना पीना। इसके अलावा कुछ प्रकार के खाद्य पदार्थ भी हैं, जो गैस की समस्या से ग्रस्त लोगों को नहीं खाने चाहिएं जैसे प्याज, लहसुन, बीन्स और दूध से बने उत्पाद आदि।

#GasSePithDard

Recommended