Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
टीवी का चमकता सितारा और बिग बाॅस 13 के विजेता रहे एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के आकस्मिक निधन से अभी तक उनके फैंस सदमे में हैं। बता दें कि 2 सितंबर को सिद्धार्थ का हार्ट अटैक से निधन हो गया था जिसके बाद पूरे देश में शोक की लहर थी, सिद्धार्थ के परिजनों समेत उनके फैंस इतने शोक्ड थे कि वह इस खबर पर यकीन नहीं कर पा रहे थे। सिद्धार्थ के परिवार के सदस्यों ने आज यानि की 6 सितंबर को शाम 5 बजे एक प्रेयर मीट का आयोजन किया है। अभिनेता करणवीर बोहरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से यह जानकारी साझा की है। जानकारी के लिए बता दें कि सिद्धार्थ के फैंस के लिए परिवार ने यह प्रेयर मीट ऑनलाइन रखने का फैसला किया है। जूम लिंक के जरिए फैंस जुड़ सकते हैं और अभिनेता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर सकते हैं। इस दौरान विशेष मेडिटेशन और प्रार्थना सत्र होगा। प्रेयर मीट ब्रह्मकुमारी योगिनी दीदी द्वारा किया जाएगा।

#SidharthShuklaPrayerMeet #SidharthShuklaPrayers

Category

🎈
Fun

Recommended