Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
दर्शकों के बीच काफी प्रचलित रियलिटी स्टंट शो ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ नॉन फिक्शन कैटेगरी में नंबर वन की कुर्सी हासिल कर ली है. खतरनाक स्टंट के साथ हंसी मजाक का तड़का लगाते हुए फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी इस शो को सफलतापूर्वक होस्ट कर रहे हैं. दर्शकों को यह शो इतना पसंद है कि कई बार दर्शक सांस रोके टीवी के अपने पसंदीदा सेलेब्स को स्टंट करते देखते हैं. टीआरपी चार्ट लिस्ट में ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ नंबर बना तो वहीं डांसिंग रियलिटी शोज ‘सुपर डांसर 4’ दूसरे नंबर पर और ‘डांस दीवाने 3’ तीसरे नंबर पर है. चौथे पायदान पर कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ है. अमिताभ बच्चन का फेमस क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 13’ पांचवें नंबर पर जगह बना पाया है.
#Khatronkekhiladi #rohitshetty #Nonfiction

Category

✨
People

Recommended