Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में रविवार को किसानों के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में 8 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में 4 किसान, 3 बीजेपी कार्यकर्ता और 1 बीजेपी नेता का ड्राइवर शामिल है. इस बीच लखीमपुर खीरी मामले को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है और अलग-अलग पार्टियों के नेता लखीमपुर खीरी आने की कोशिश में हैं. इस बीच यूपी पुलिस ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) को हिरासत में ले लिया है, जबकि कांग्रेस ने दावा किया है कि उन्हें गिरफ्तार किया गया था. वहीं 24 घंटे से प्रियंका यूपी पुलिस की हिरासत में हैं.
#LakhimpurKheriviolence #FarmersDeath #UnionMinisterAjayMishra #PriyanakaGandhiArrested

Category

🗞
News

Recommended