Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
दूध पीने से हमारी सेहत हमेशा दुरुस्त रहती है और बीमारियों का खतरा भी कम रहता है. रोजाना एक गिलास दूध के सेवन से हमारा आहार पूरा होता है क्यूंकि दूध में प्रोटीन, वसा, कैलोरी, कैल्शियम, विटामिन डी, बी-2, बी-12, पोटेशियम, फास्फोरस और सेलेनियम जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं. हाल ही में दूध और दही को लेकर एक शोध हुआ है जिसमें कई तरह की बातें सामने आई हैं. इस रिसर्च में डेरी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने वाले लोगों के खून में अलग-अलग फैटी एसिड या वसा 'बिल्डिंग ब्लॉक्स' को नापा गया. रिसर्च में पाया गया कि डेरी प्रोडक्ट में मिलने वाला फैट जिन लोगों में अधिक था उनमें कार्डियो वेस्कुलर डिजीज का खतरा कम था. वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि विशुद्ध रूप से दूध से बने उत्पाद जैसे पनीर, मक्खन  ह्रदय रोग या दिल का दौरा पड़ने के कारण अकस्मात होने वाली मृत्यु के जोखिम को नहीं बढ़ने देते हैं. शोधकर्ताओं  ने कहा, पिछले पांच सालों में इस बात पर बहुत जोर दिया गया है  कि सैचुरेटेड फैट हृदय रोग के खतरे को बढ़ाता है. 
#GuruMann #DairyFood #SafeHeart
 

Recommended