Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
आईपीएल 2021 का अब समापन हो गया है. अब सभी की नजर अगले आईपीएल यानी आईपीएल 2022 पर है. वैसे तो आईपीएल अप्रैल से लेकर मई तक होता है, लेकिन पिछले दो साल से आईपीएल सितंबर से लेकर अक्‍टूबर तक हुआ. आईपीएल 2020 भी यूएई में हुआ और कोरोना वायरस के कारण देरी से शुरू हो पाया, वहीं इस बार का आईपीएल तो समय पर शुरू हुआ था, लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण इसे रोक दिया गया और अब जाकर ये पूरा हो पाया है. इस हिसाब से देखें तो अगले आईपीएल में अब मात्र छह ही महीने का वक्‍त बचा हुआ है. अगर सब कुछ ठीकठाक रहा तो आईपीएल का 15वां सीजन अप्रैल मई में भारत में ही खेला जाएगा. इसके लिए अब तैयारी शुरू हो गई है.

Category

🥇
Sports

Recommended