Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
T20 World Cup में भारत के खिलाफ मैच होने से पहले ही पाकिस्तानी टीम (Pakistani Team)  बड़ी मुसीबत में फंस गई है. अब पाकिस्तानी टीम को समझ नहीं आ रहा है कि वह इस मुसीबत से कैसे निजात पाये. वर्ल्ड कप से पहले ही पाकिस्तान के हाई परफॉर्मेंस कोचिंग प्रमुख ग्रांट ब्रैंडबर्न (Grant Bradburn) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. ग्रांट ब्रैडबर्न तीन साल पाकिस्तानी टीम से हाई परफॉर्मेंस कोचिंग प्रमुख के तौर पर जुड़े रहे. उन्होने ऐसे वक्त में पाकिस्तानी टीम का साथ छोड़ा है कि जब टीम का कुछ ही दिन बाद भारत से मुकाबला होना है. ग्रांट ब्रैंडबर्न (Grant Bradburn) सितंबर 2018 से जून 2020 तक पाकिस्तानी टीम से फिल्डिंग कोच (Fielding Coach) के तौर पर जुड़े रहे. 

Category

🥇
Sports

Recommended