Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
टी-20 वर्ल्ड कप (T-20 World Cup) में खेल से अलग हिंदू-मुस्लिम रंग भी देखने को मिला है. पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर वकार यूनिस ने कहा था कि हिंदूओं के बीच नमाज पढ़ना मैच का सबसे अच्छा पल था. अब उन्होंने इस बयान पर माफी मांग ली है. दरअसल, भारत-पाकिस्तान (Ind vs pak) मैच में मोहम्मद रिजवान ने बीच मैदान पर नमाज पढ़ी थी. बाद में एक न्यूज चैनल पर डिबेट के दौरान वकार यूनिस ने इसे मैच के दौरान सबसे अच्छा पल बताया था. साथ ही कहा था कि हिंदूओं के बीच रिजवान का नमाज पढ़ना बेहतरीन लम्हा था. वकार के इस स्टेटमेंट का उनके देश में ही जमकर विरोध शुरू हो गया.
#T-20WorldCup #WaqarYounis #MohammedRizwan

Category

🥇
Sports

Recommended