Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
आईपीएल 2022 के लिए जो खिलाड़ी रिटेन किए जाने हैं, उनके नाम अब धीरे धीरे सामने आने लगे हैं. आईपीएल की आठ पुरानी टीमें अपने चार खिलाड़ी रिटेन कर सकती हैं. इसकी आखिरी तारीख अब करीब आ रही है. 30 नवंबर तक सभी आठ टीमों को ये बताना होगा कि वे किन खिलाड़ियों को रिटेन कर रही हैं और बाकी खिलाड़ी रिलीज मान लिए जाएंगे. टीमों की ओर से तो अभी तक ये नहीं बताया गया है कि वे किसे रिटेन कर रही हैं और किसे नहीं. लेकिन कुछ एक नाम सामने आ रहे हैं. इस बार की रिटेंशन लिस्‍ट जैसे ही सामने आएंगी, वैसे ही कुछ खिलाड़ी लखपति से करोड़पति हो जाएंगे. दरअसल जिस खिलाड़ियों को रिटेन किया जाना है, उसके लिए बीसीसीआई ने रकम घोषित कर दी है. बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि टीम अगर चार खिलाड़ी रिटेन करेगी तो टीम को बताना होगा कि पहले, दूसरे, तीसरे और चौथे नंबर का खिलाड़ी कौन हैं. वहीं इससे कम खिलाड़ी अगर रिटेन किए जाते हैं तो भी बताना होगा कि रिटेन किए गए खिलाड़ी पहले, दूसरे और तीसरे नंबर पर कौन है. इसी हिसाब से टीम को खिलाड़ी को पैसे भी देने होंगे. 

Category

🥇
Sports

Recommended