Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
आईपीएल 2022 (IPL 2022) मेगा आक्शन की तैयारी जोरों पर है. इस समय केएल राहुल (KL Rahul) के पंजाब किंग्स छोड़कर दूसरी टीम में जाने के कयास लगाए जा रहे हैं. हालांकि पहले आईपीएल 2021 खत्म होने पर ऐसी खबरें सोशल मीडिया पर आई थीं कि केएल राहुल और उनकी फ्रेंचाइजी टीम में अनबन हो गई है, हालांकि उस समय इन खबरों की पुष्टि नहीं हो सकी थी. अब कई मीडिया रिपोर्ट्स ने फिर से दावा किया है कि केएल राहुल पंजाब किंग्स (Punjab Kings) को छोड़कर जा सकते हैं. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अब केएल राहुल दोबारा पंजाब किंग्स के कप्तान बनने में इंट्रस्टेड नहीं हैं.

Category

🥇
Sports

Recommended