Skip to playerSkip to main content
  • 4 years ago
"फैक्ट चेक के इस एपिसोड में बात करेंगे सोशल मीडिया पर वायरल होरहे एक तस्वीर की. जिसमे ये दावा किया जा रहा है की बारिश के इस मौसम में जामा मस्जिद का गुम्बद टूट कर गिर गया है. साथ ही जो लोग इस वीडियो को शेयर कर रहे है वो कह रहे है की ये भगवान शिव का सन्देश है.

इस तस्वीर में क्या है और क्या दावा किया जा रहा है ये आपको बताते है. तस्वीर में एक मस्जिद दिख रही है जिसका गुम्बद टुटा हुआ नज़र आरहा है. इस तस्वीर में न्यूज़ 18 हिंदी और ETV का लोगो भी दिखाई दे रहा है.
जो लोग इसको शेयर कर रहे है वो क्या कह रहे है. प्रयागवासी नाम के एक ट्विटर हैंडल ने इस इमेज को 2 जून को शेयर किया और लिखा की कल तूफान में जामा मस्जिद का 300 किलो का गुम्बद व कलश गिरना कोई संयोग नहीं "" ये महादेव का स्पष्ट संकेत है""हर हर महादेव

इसके बाद अंजना हिंदुस्तानी नाम के ट्विटर हैंडल ने भी इस तस्वीर को शेयर करते हुए वही दावा किया है की प्रयागवासी ने किया है. "

#shashitharoor #congress #FactCheck #viralvideo #BJP #Rajasthan #bjp #chintanshivir #HwNews

Category

🗞
News

Recommended