Skip to playerSkip to main content
  • 4 years ago
वाराणसी,02 अगस्‍त : वाराणसी के बीएचयू केंद्रीय विद्यालय का मयंक यादव नामक कक्षा 9 का छात्र सोमवार को अपने घर पर आत्महत्या कर लिया था। इस मामले में परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर बच्चे को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। हालांकि सोमवार को लंका पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा कहा गया कि परिजनों द्वारा विद्यालय प्रबंधन पर लगाए जा रहे आरोपों की जांच करने के बाद आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। इस मामले में मंगलवार को मृत छात्र की बहन के साथ कालेज के छात्र केंद्रीय विद्यालय गेट के सामने धरने पर बैठ गए।

Category

🗞
News

Recommended