Skip to playerSkip to main content
  • 4 years ago
राजस्थान से आज ऐसी तस्वीरें सामने आईं, जिन्हें देखकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को अच्छा नहीं लगेगा। दरअसल, जिन उद्योगपति गौतम अडानी पर राहुल पिछले कई सालों से हमलावर रहे हैं, वे ही आज राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बगल में बैठे नजर आए। इतना ही नहीं, गहलोत ने खुले मंच से गौतम अडानी की जमकर तारीफ भी की। 'इन्वेस्ट राजस्थान 2022' में गहलोत ने अडानी को भाई कहते हुए संबोधित किया और कहा, ''गौतम भाई गुजरात की बात कर रहे थे। गुजराती हमेशा से बहुत सक्षम रहे हैं, यहां तक कि आजादी से पहले भी। महाराष्ट्र-गुजरात हमेशा आर्थिक रूप से समृद्ध रहा है। आपका राज्य अच्छी स्थिति में था, अब हम सुनते हैं कि गौतम अडानी दुनिया के शीर्ष 2 सबसे अमीर लोगों में शामिल हैं।'

#AshokGhelot #GautamAdani #MukeshAmbani #RajasthanInvest #Rajasthan #RahulGandhi #HWNews

Category

🗞
News

Recommended