Skip to playerSkip to main content
  • 4 years ago

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं. इस बात की जानकारी अमिताभ बच्चन ने दी है. अमिताभ बच्चन ने बताया है, 'हैदराबाद में प्रोजेक्ट के की शूटिंग के दौरान एक्शन सीन शूट किया जा रहा था. उसी दौरान घायल हो गया. पसली की कार्टिलेज टूट गई है और दाईं पसली केज की मांसपेशी में भी चोट आई है. शूट कैंसल कर दी गई है. डॉक्टर से सलाह ले ली गई है. हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में स्कैन भी हो गया है. वापस घर लौट आया हूं...चलने फिरने पर बहुत दर्द हो रहा है. चीजों को सामान्य होने में कुछ समय लगेगा. दर्द के लिए कुछ दवाइयां भी दी गई हैं. जो भी काम किया जाना था उसे फिलहाल के लिए होल्ड कर दिया गया है. जब तक हालत सामान्य नहीं होती तब हिलना-जुलना नहीं है.'

#rahulgandhi #congress #bjp #narendramodi #hwnews

Category

🗞
News

Recommended