Skip to playerSkip to main content
  • 3 years ago
दिल्ली के मुखर्जी नगर में एक कोचिंग सेंटर में आग लग गई है. फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं. आग बुझाने का काम जारी है. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. जान बचाने के लिए बच्चों को खिड़की के निकलकर तार के सहारे बिल्डिंग से नीचे उतरना पड़ा. बता दें कि दिल्ली के मुखर्जी नगर स्थित एक बिल्डिंग में आग लगी है. लोगों को तारों के सहारे निकाला गया. फायर ब्रिगेड की 11 गाडियां मौके पर पहुंची हैं. राहत-बचाव कार्य चल रहा है. बता दें कि आज (गुरुवार को) दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे फायर ब्रिगेड को सूचना मिली थी कि मुखर्जी नगर की ज्ञान बिल्डिंग (Gyana Building) में आग लग गई हैं. हादसे की खबर मिलते ही मौके पर 11 फायर टेंडर्स पहुंचे. जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया.

#DelhiNews #MukherjeeNagar #Coaching #Fire #RescueOperation #Tutorials #Students #Escape #FireBrigade #HWNews

Category

🗞
News

Recommended