Skip to playerSkip to main content
  • 2 years ago
रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में खरीदे गए पेड़े खराब होने की शिकायत पर महानगरपालिका ने मिठाई की दुकान को सील कर दिया। शहर के पालडी क्षेत्र स्थित जय सियाराम पेड़े नामक दुकान से पेड़े लिए गए थे। घर पर जब डिब्बे खोल कर देखे गए तो पेड़े खराब हालत में थे। इस तरह की शिकायत दो ग्राहकों की ओर से की गई। महानगरपालिका के स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दुकान को सील कर दिया। मनपा के अतिरिक्त स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भाविन जोशी के अनुसार दुकान को सील कर कार्रवाई की जा रही है।

Category

🗞
News

Recommended