Skip to playerSkip to main content
  • 2 years ago
जैसलमेर जिले के देवा गांव के समीप एक नलकूप पर तीन दिन पहले काश्त का कार्य करने आए एक युवक ने गुरुवार रात्रि फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। नलकूप पर बने कमरे में उसने पंखे पर फंदा लगाकर ईहलीला समाप्त की। सूचना मिलने पर मोहनगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। पंखे लटक रहे युवक का शव उतार कर मोहनगढ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जिसे मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों की देखरेख में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया। इस दौरान थानाधिकारी प्रेम प्रकाश मय जाब्ता जाब्ना मौजूद था। जानकारी के अनुसार गणपतराम ( 22) पुत्र भोमाराम जाट ग्राम डिंडावा, बाखासर, जिला बाड़मेर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Category

🗞
News

Recommended