Skip to playerSkip to main content
  • 2 years ago
दतिया: देश के सभी छोटे-बड़े नेताओं का आए दिन मां बगलामुखी के दरबार में आते रहते हैं. गुरुवार को उत्तर प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री अरुण कुमार सक्सेना दतिया पहुंचे. उन्होंने पीतांबरा पीठ में पूजा अर्चना की और करीब 20 मिनट तक मां बगलामुखी का ध्यान किया. वहीं, प्राचीन वन खंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया. इस दौरान मंदिर के पुजारियों ने मंत्र उच्चारण कर पूजा संपन्न कराई. वहीं, उनके दतिया आगमन पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. जिसके बाद वे झांसी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हो गए. बता दें कि अरुण कुमार सक्सेना उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में शामिल हैं. उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्हें वन एवं पर्यावरण जैसे महत्वपूर्ण विभागों की भी जिम्मेदारी सौंपी है. अरुण कुमार बरेली जिला से विधायक हैं.  

Category

🗞
News

Recommended