Skip to playerSkip to main content
  • 6 days ago
फ्रांस में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बैठक को लेकर मचे घमासान पर भारत सरकार ने स्पष्टीकरण दिया है. सरकार का बयान अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के उस दावे के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत ने प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में मीडिया से सवाल नहीं लेने का अनुरोध किया था. सरकारी सूत्रों के हवाले से समाचार एजेंसी एएनाई ने बताया, "किसी भी वीवीआईपी दौरे से पहले नेताओं की सार्वजनिक उपस्थिति की व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा करना सामान्य प्रक्रिया है, और इस संबंध में, भारतीय पक्ष ने ऐसे दौरों के लिए अपनी मानक प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी थी." बता दें कि भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने हाल में कहा था कि ट्रंप और मोदी की फ्रांस में बैठक से पहले नई दिल्ली ने अमेरिकी पक्ष से कहा था कि भारत बैठक के बाद मीडिया से बातचीत नहीं चाहता. पीएम मोदी और ट्रंप ने 17 जून को फ्रांस में जी7 (सात देशों के समूह) शिखर सम्मेलन से अलग बातचीत की थी.

Category

🗞
News
Transcript
00:28France
00:54France
01:00G7 Summit के दोरान प्रधान मंत्री मोधी और राश्रोपती ट्रंप की मुलकात हुई थी
01:05आधिकारिक रिकॉर्ड के मुताबिक दोनों नेताओं के बीच व्यापार, रक्षा, रणनीतिक तकनीक और स्ट्रेट ओफ हॉर्मूज में जहाजों की सुरक्षा
01:14समेथ कई मुद्दों पर बातचीत हुई थी
01:16भ्यूरो रिपोर्ट, ETV भारत
Comments

Recommended