Skip to playerSkip to main content
  • 2 years ago
लोक देवता बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन को फाल्गुन शुक्ल द्वितीया पर शनिवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। देश भर से हजारों श्रद्धालु रामदेवरा पहुंचे और समाधि दर्शन कर मंगल कामना की। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते मुख्य मंदिर मार्ग, मेला चौक और प्रमुख स्थानों पर मेले जैसा माहौल बन गया। शनिवार को बाबा रामदेव की समाधि का विशेष श्रृंगार किया गया। समाधि पर स्वर्ण मुकुट स्थापित किया गया, जिससे श्रद्धालुओं की आस्था और उल्लास चरम पर रहा। भक्तों ने कतारबद्ध होकर दर्शन किए और बाबा से सुख-समृद्धि की कामना की।

Category

🗞
News

Recommended