Skip to playerSkip to main content
  • 2 years ago
व्यावसायिक भूमि पर तारबंदी, ईंट की दीवार बनाकर अवैध कब्जे

अजमेर विकास प्राधिकरण की कार्रवाई

अजमेर.अजमेर विकास प्राधिकरण की लोहागल स्थित व्यावसायिक योजना क्षेत्र की करीब पांच बीघा भूमि से बुधवार को एडीए के दस्ते ने अतिक्रमण हटाया। इसी प्रकार ग्राम माखुपुरा की आवासीय योजना में भी सवा बीघा पर अतिक्रमण की सूचना मिलने पर एडीए ने कार्रवाई कर हटाया।
प्राधिकरण के उपायुक्त सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि प्राधिकरण की भूमि में व्यावसायिक योजना के भू-भाग पर भू माफिया द्वारा तारबंदी कर पांच बीघा भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत मिली थी। प्राधिकरण के कनिष्ठ अभियंता और पटवारी व पुलिस जाप्ते के साथ प्राधिकरण की जेसीबी ने हटा दिया।

Category

🗞
News
Transcript
00:00You

Recommended