Skip to playerSkip to main content
  • 2 years ago
लोक आस्था के प्रमुख केंद्र रामदेवरा में अब समाधि स्थल पर छोटी ध्वजा, कपड़े का छोटा घोड़ा, छोटी चादर और अगरबत्ती चढ़ाना प्रतिबंधित कर दिया गया है। समाधि समिति ने यह निर्णय लेकर मेला शुरू होने से पहले ही इसे लागू कर दिया है। मुख्य प्रवेश द्वार और अन्य प्रमुख स्थानों पर बैनर लगाकर श्रद्धालुओं को जानकारी दी जा रही है। माइक पर लगातार अलाउंस कर इस निर्णय का प्रचार किया जा रहा है। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे यह सामग्री साथ लेकर न आएं। इससे पहले प्रसाद विक्रेताओं के माध्यम से यात्रियों को प्रसाद के साथ यह सामग्री भी दी जाती थी। मंदिर परिसर में इनके बिखराव से अव्यवस्था फैलती थी और श्रद्धालुओं के पैरों में आने से धार्मिक भावना आहत होती थी। इन्हें हटाने के लिए अतिरिक्त कर्मचारी लगाने पड़ते थे। समाधि समिति ने मुख्य बाजार में प्रसाद विक्रेताओं को भी यह सामग्री न बेचने का आग्रह किया है। प्रवेश द्वार पर कर्मचारी तैनात किए गए हैं, जो श्रद्धालुओं से यह सामग्री बाहर ही रखवा रहे हैं।

Category

🗞
News
Transcript
00:00Oh

Recommended