Skip to playerSkip to main content
  • 2 years ago
जैसलमेर स्थानीय पूनम स्टेडियम में मरु-महोत्सव के कार्यक्रमों का आगाज अतिथियों ने गुब्बारे उड़ाकर किया। इस दौरान मरुधरा के लोक जीवन पर आधारित प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र रही। मरुश्री प्रतियोगिता में कुल 34 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों में जैसलमेर के धीरज पुरोहित को मरुश्री-2025 चुना गया। इसी तरह मिस मूमल की 20 प्रतिभागियों ने भाग लिया। सिर से नख तक सजी धजी बालिकाओं में से बीकानेर की कोमल सिद्ध मिस मूमल- 2025 के लिए चुनी गई। इसी तरह मरु-महोत्सव में मिसेज जैसलमेर की प्रतियोगिता में आठ प्रतिभागियों ने भाग लिया। जोधपुर की भावना गहलोत ने मिसेज जैसलमेर का खिताब पाया। इसी तरह मूमल-महेन्द्रा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर एयरफोर्स स्कूल, द्वितीय महात्मा गांधी इगांनप और तीसरे स्थान पर लिटिल हार्ट सैकंडरी स्कूल रही। साफा बांधो प्रतियोगिता में भारतीयों के बीच आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम नाथूसिंह, द्वितीय आजाद खान तथा तृतीय लोकेन्द्रसिंह भाटी रहे। विदेशियों के बीच आयोजित साफा बांधो प्रतियोगिता बहुत ही रोचक रही इसमें विदेशी पुरुषों के साथ विदेशी महिलाओं ने भी भाग लिया।

Category

🗞
News

Recommended