Skip to playerSkip to main content
  • 2 years ago
नर्मदापुरम: जिले के पिपरिया सब्जी मंडी में सोमवार दोपहर भीषण आग लगने से हड़कंप मंच गया. आग इतनी भीषण थी कि धुएं का गुबार काफी दूर से दिखाई दे रहा था. सब्जी मंडी में अफरा-तफरी मच गई. मंडी प्रशासन द्वारा सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. कृषि मंडी प्रभारी सचिव शिवचंद राम उईके ने बताया कि अज्ञात कारण से आग लगी है. आग सब्जी मंडी प्लेटफार्म के अंतिम छोर पर लगी थी. इस पर कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड टीम ने काबू पा लिया है. आगजनी में हुए नुकसान का पता लगाया जा रहा है.   

Category

🗞
News
Transcript
00:00This video is brought to you by S.T.A.L.D.

Recommended