Skip to playerSkip to main content
  • 2 years ago
अरनोद. निकटवर्ती नौगांवा के विद्यालय मैदान से बुधवार को अतिक्रमण हटाया गया। गिरदावर निलेश कुमार वैरागी ने बताया कि तहसीलदार जगदीश बामनिया के निर्देशानुसार कार्रवाई की गई। जिसमें राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान भूमि पर लोगों ने अवैध रूप से बरसों से कब्जा कर रखा था। इस पर प्रशासन की टीम ने पटवारी नरहरी गोगरोत, ग्राम प्रतिहारी प्रेमसिंह डांगी, विद्यालय प्राचार्य पुष्कर मालवीय, ग्राम विकास अधिकारी गोपाललाल मीणा की टीम बना मौके पर पहुंची। जहां राजस्व कार्मिकों ने नपती कर सभी का कब्जा हटाया एवं खेल मैदान के चारो तरफ जेसीबी से खाई लगाकर स्कूल को कब्जा सुपुर्द किया।

Category

🗞
News

Recommended