Skip to playerSkip to main content
  • 1 year ago
अशोकनगर: नागिन मूवी जैसा एक सीन चंदेरी के मंदिर परिसर में देखने को मिला. यहां नाग-नागिन का प्रेमालाप देखने लोगों की भीड़ जुट गई. इस दृश्य को लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. नाग-नागिन का जोड़ा प्रेमालाप करता दिखा. यह दृश्य चंदेरी नगर के मातामड़ मोहल्ला स्थित कल्याण देव माता मंदिर परिसर का है. मंदिर के पास बनी बावड़ी में 2 सांप अठखेलियां करते नजर आए. घटना गुरुवार की बताई जा रही है. लोगों का कहना है कि 2 सांपों को इस तरह एक साथ देखना बहुत ही दुर्लभ होता है. मंदिर परिसर स्थित बावड़ी के पास पहले कभी ऐसा दृश्य नहीं देखा गया. सांपों का यह प्रेमालाप किसी फिल्मी सीन जैसा लगा. कुछ देर तक यह दृश्य चलता रहा. इसके बाद दोनों सांप बावड़ी के अंदर चले गए.

Category

🗞
News

Recommended