Skip to playerSkip to main content
  • 1 year ago
सीधी: जिले के संजय टाइगर रिजर्व से एक रोमांचकारी दृश्य सामने आया है. शुक्रवार दोपहर T26 मेल टाइगर अपनी मदमस्त चाल में पर्यटकों की गाड़ी के सामने निकल पड़ा. यह पहली बार है, जब उसे रिजर्व के वास्तुआ रेंज में देखा गया है. जबकि आमतौर पर वह पोड़ी रेंज की टेरिटरी में ही विचरण करता है. करीब आधे घंटे तक वह उसी रास्ते पर आगे-पीछे टहलता रहा, जिससे पर्यटक रोमांचित हो उठे. इस दौरान कई लोगों ने उसका वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया. जंगल के इस बाघ की चाल और दहाड़ दोनों ने पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. T26 बाघ अपनी शांति और सहज स्वभाव के लिए जाना जाता है. उसकी मौजूदगी से जंगल की रौनक और अधिक बढ़ जाती है. संजय टाइगर रिजर्व क्षेत्र के डीएफओ राजेश कन्ना टी ने बताया की करीब 9 साल का यह टाइगर, संजय टाइगर रिजर्व के वन्यजीव कुनबे को बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभा रहा है. T28 फीमेल टाइगर के साथ इसका मिलन अब तक पांच शावकों को जन्म दे चुका है. जो टाइगर प्रोजेक्ट की सफलता का प्रतीक माना जा रहा है.

Category

🗞
News

Recommended