Skip to playerSkip to main content
  • 1 year ago
उदयपुर: देश और प्रदेश में सुख, समृद्धि एवं अच्छी बारिश की कामना लेकर मंगलवार को यहां भव्य कावड़ यात्रा निकाली गई. यात्रा शहर के ऐतिहासिक गंगू कुंड से गंगा पूजन के बाद हर-हर महादेव के जयघोष के साथ शुरू हुई. हजारों शिवभक्त करीब 21 किमी की पदयात्रा कर उभयेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेंगे, जहां गंगाजल से भोलेनाथ का अभिषेक किया जाएगा. भक्त उत्साह और भक्ति भाव से "बोल बम" के नारे लगाते आगे बढ़े. कावड़ यात्रा पर शहर में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई. यात्रा में महिला, बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सहभागी बने. शिव महोत्सव समिति के पदाधिकारी रामकृपा शर्मा ने बताया कि दो दशक से कावड़ यात्रा हो रही है. हर साल भक्तों की संख्या बढ़ रही है.

Category

🗞
News
Transcript
00:00.
00:05.
00:10.

Recommended