Skip to playerSkip to main content
  • 1 year ago
सवाईमाधोपुर. भारी बारिश के बाद लगातार आ रहे सूरवाल बांध के पानी से कोटा-लालसोट हाईवे पर जलभराव से स्वीमिंग पूल जैसे हालात बन गए। सूरवाल गांव चौराहा सहित फूल मोहम्मद चौराहा व मैनपुरा गांव में घुटनों तक पानी भर गया। दोपहिया वचार पहिया वाहन निकल नहीं पाए। इस दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली ही सहारा बनी रही। ट्रैक्टर-ट्रॉली से ही दूध, दही सहित खाने-पीने के सामान सहित जरूरतमंद सामानों को सूरवाल से जड़ावता की तरफ लाया एवं ले जाया गया। हालांकि आसपास के लोग इस पानी में घुटनों तक डूबकर आ-जा रहे थे, लेकिन छोटे बच्चों सहित कुछ लोगों के लिए यह जलभराव स्वीमिंग पूल बना हुआ था।

150 से 200 रुपए वसूल रहे शुल्क: कोटा-लालसोट मेगा हाईवे पर पानी भर जाने से सूरवाल और जड़ावता की तरफ से ट्रैक्टर-ट्रॉलियां आ-जा रही थी। इस दौरान वे लोगों को पानी से पार लगा रही थी। इसके लिए वे प्रति व्यक्ति 150 से 200 रुपए ले रही थी। इस दौरान अधिकतर लोग इनमें बाइकों को रखकर भी इधर से उधर ले जाते दिखे।

Category

🗞
News

Recommended