जयपुर, राजस्थानः राजस्थान के जयपुर में वोट चोरी और एसआईआर में कथित गड़बड़ी के खिलाफ राजस्थान युवा कांग्रेस ने गुरुवार को केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ हल्ला बोला है। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक पर एक सभा का आयोजन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई।