Skip to playerSkip to main content
  • 10 months ago
सीमा सुरक्षा बल की पहल पर आयोजित डेजर्ट वॉरियर्स – बीएसएफ मैराथन को प्रसिद्ध अभिनेता पंकज त्रिपाठी का समर्थन मिला है। मैराथन के प्रचार के लिए जारी संदेश में उन्होंने इस आयोजन को देशभक्ति, साहस और फिटनेस का सशक्त प्रतीक बताया है। अपने संदेश में पंकज त्रिपाठी ने कहा कि यह मैराथन केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि देश की सीमाओं की रक्षा में तैनात वीर जवानों के सम्मान का जीवंत माध्यम है। उन्होंने इसे युवाओं में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने और राष्ट्रीय एकता को मजबूती देने वाला प्रयास बताया। अभिनेता ने देशवासियों, विशेषकर युवाओं से इस मैराथन में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया और सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात बलों के जज्बे को नमन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से अनुशासन, समर्पण और सामूहिक चेतना को बल मिलता है।

Category

🗞
News
Transcript
00:00। । । । ।

Recommended