Skip to playerSkip to main content
  • 8 months ago
सवाईमाधोपुर.अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जहां पूरे देश में महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की बातें हो रही थीं, वहीं नगर पालिका क्षेत्र में महिलाओं की मूलभूत सुविधाओं की सच्चाई कुछ और ही सामने आई। पंचायत समिति सदस्य संघ राजस्थान की प्रदेश अध्यक्ष नारंगी मीणा ने शहर के प्रमुख स्थानों पर बने महिला शौचालयों और मूत्रालयों का निरीक्षण किया और हालात देखकर नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्ट्रेट परिसर, सब्जी मंडी और बस स्टैंड चौराहों पर बने अधिकांश महिला शौचालयों में टूटी खिड़कियां और दरवाजे, गंदगी के ढेर और शराब की खाली बोतलें मिलीं। यह स्थिति बेहद शर्मनाक है और महिलाओं की गरिमा के साथ सीधा खिलवाड़ है।

कलक्टर को ज्ञापन, कार्रवाई की मांग

प्रदेश अध्यक्ष ने इस मामले में सोमवार को जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सभी महिला शौचालयों की नियमित सफाई हो और टूटे दरवाजे-खिड़कियों की मरम्मत तुरंत करवाई जाए। देश की आजादी के 79 वर्ष बाद भी महिलाओं को मूलभूत सुविधाओं से वंचित देखना अत्यंत दुखद है। यदि नगरपरिषद क्षेत्र में यह हाल है तो ग्रामीण क्षेत्रों में महिला शौचालयों की स्थिति और भी बदतर होगी।

Category

🗞
News
Transcript
00:00.
00:01.
00:01.
00:01.
00:01.
00:01.
00:02.
00:04.
00:10.
00:13.
00:15.
00:17.
00:18.
00:19.
00:19.
00:23.
00:25.
00:25.
00:27.
00:28.
00:30.
00:32.
00:34.
00:34.
00:37.
00:37.
00:38.
00:38.
00:38.
00:38.
00:38.
00:38.
00:38.
00:38.
00:39.
00:40.
00:40.
00:40.
00:41.
00:41.
00:41.
00:41.
00:41.
00:41.
00:43.
00:44.
00:44.
00:44.
00:44.
00:45.
00:45.
00:45.

Recommended