Skip to playerSkip to main content
  • 5 months ago
पश्चिम एशिया में एक बार फिर युद्ध छिड़ने का खतरा पैदा हो गया है. ईरान ने रविवार रात इजराइल पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया. जिसके बाद इजराइल ने सोमवार को जवाबी कार्रवाई करते हुए तहरान के मध्य और पश्चिमी इलाकों पर हवाई हमले किए. ईरान के सरकारी टेलीविजन के मुताबिक  इस्फहान, करज, तबरीज और तेहरान में धमाकों की आवाजें सुनी गईं. हमलों के बाद ईरान ने तेहरान के इमाम खुमैनी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के आसपास का हवाई क्षेत्र बंद कर दिया. हालांकि ईरान ने ये नहीं बताया कि किन ठिकानों को इजराइल ने निशाना बनाया और नुकसान के बार में भी जानकारी नहीं दी गई है. ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने भी इन हमलों की पुष्टि की. इजराइल ने भी हमलों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है. इधर इजराइल पर यमन की तरफ से एक मिसाइल दगी गई. जिसके बाद देश के कई हिस्सों में सायरन बज उठे. हालांकि, सेना ने इस बारे में सेना ने ज्यादा जानकारी नहीं दी है. इजराइल की बचाव सेवाओं के मुताबिक इस घटना में किसी के हताहत होने या कहीं मिसाइल गिरने की कोई सूचना नहीं मिली है. यमन के बड़े हिस्से पर ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों का नियंत्रण है. इससे पहले भी इजराइल-हमास युद्ध के दौरान और उसके बाद हूती विद्रोहियों ने इजराइल पर मिसाइलें दागी थीं. लेकिन वे ईरान-इजराइल के मौजूदा संघर्ष में पूरी तरह शामिल नहीं हुए हैं. हूतियों ने अभी तक इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. इस बीच सऊदी अरब में सोमवार सुबह मिसाइल हमले की चेतावनी का सायरन बजा. सऊदी सरकारी मीडिया के मुताबिक अल-खार्ज प्रांत में ये चेतावनी जारी की गई. इसी क्षेत्र में प्रिंस सुल्तान एयर बेस है. जहां अमेरिकी बल तैनात हैं. 

Category

🗞
News
Transcript
00:03पशिमेशया में एक बार फिर युद छिडने का खत्रा पैदा हो गया है।
00:30पशिमेशया में एक बार फिर युद छिडने का खत्रा पैदा हो गया है।
01:00हालाकि सेना ने इस बारे में जादा जानकारी नहीं दी।
01:03इसराइल की बचाओ सेनाओ के मुताबिक इस घटना में किसी के हताहत होने की या कहीं मिसाइल गिरने की कोई
01:11सूचना नहीं मिली है।
01:14यमन के बड़े हिस्से पर इरान समर्थित हूती विद्रोहियों का नियंद्रण है।
01:20इससे पहले भी इसराइल हमास युध के दौरान और उसके बाद हूती विद्रोहियों ने इसराइल पर मिसाइले दागी थी।
01:27लेकिन वो इरान इसराइल के मौजूदा संघर्ष में पूरी तरह शामिल नहीं हुए है।
01:33भूतियों ने अभी तक इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
01:39इस बीच साउधी अरब में सोमवार सुभा मिसाइल हमले की चेतावनी का साइरेन बज उठा।
01:45साउधी सरकारी मीडिया के मुताबिक अल्खार्ज प्रांत में ये चेतावनी जारी की गई।
01:51इसी शेत्र में प्रिंस सुल्तान का एर बेस है।
01:54जहां अमेरिकी बलतैनाथ है।
01:57उधर वाइट हाउस ने इन हमलों को लेकर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Recommended