Skip to playerSkip to main content
  • 4 months ago
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने NEET पेपर लीक मामले में आरोपी पी.वी. कुलकर्णी और शिवराज मोटेगांवकर की न्यायिक हिरासत 11 जुलाई तक बढ़ा दी है. दोनों आरोपियों की न्यायिक हिरासत समाप्त होने पर उन्हें अदालत में पेश किया गया, जिसके बाद कोर्ट ने यह आदेश दिया। इस मामले में सीबीआई ने भारतीय न्याय संहिता और भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत एफआईआर दर्ज की है. आरोप है कि परीक्षा का प्रश्नपत्र परीक्षा से पहले लीक किया गया था, जिसके चलते 3 मई को आयोजित परीक्षा रद्द कर 21 जून को दोबारा आयोजित करनी पड़ी. अब तक इस मामले में 13 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. जांच एजेंसी पूरे नेटवर्क और पेपर लीक की साजिश से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है.

Category

🗞
News
Transcript
00:04दिली की राउजवे न्यू कोट ने नीट पेपर लीक मामले के आरोपी पीवी कुलकर्णी और शिवराज मोटे गावंकर की न्यायक
00:10हिरासत 11 जुलाई तक बढ़ा दी है।
00:303 माई को आयोजित नीट परिक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के बाद परिक्षा रत कर दी गई थी। इसके बाद
00:3521 जून को दोबारा परिक्षा आयोजित कराई गई।
01:00पहले कोट ने 5 अन्य आरोपियों को CBI की 7 दिन की हिरासत में भेजा था। इनमें महराष्टर, राजस्थान और
01:06हर्याना के आरोपी शामिल थे। जिन से पूछताज के आधार पर CBI लगतार नए सुराग जुटा रही है।
01:12Bureau Report, ETV भारत

Recommended