Skip to playerSkip to main content
दिल्ली सरकार की एंटी करप्शन ब्रांच ने दिल्ली जल बोर्ड के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट टेंडर में कथित भ्रष्टाचार और अनियमतताओं के मामले में आप नेता सत्येंद्र कुमार जैन समेत 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के तुरंत बाद आम आदमी पार्टी ने आक्रामक रुख अपनाते हुए इस पूरी कार्रवाई को राजनीतिक द्वेष से प्रेरित करार दे दिया है। सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि, "सत्येन्द्र जैन जी को एक बार फिर बीजेपी ने गिरफ्तार करवा दिया है। अभी कुछ वक्त पहले इन लोगों ने जेल में डालकर उनकी जो दुर्दशा की थी, वह सबको याद है। पिछला केस भी फर्जी था और यह केस भी फर्जी साबित होगा। आखिर कब तक बीजेपी की ये तानाशाही चलती रहेगी? जिसे मन करता है, झूठे आरोप लगाकर जेल में डाल देते हैं। इनका झूठ एक बार फिर देश के सामने आएगा, लेकिन जेल में बिताए उस वक्त और मानसिक प्रताड़ना की भरपाई कौन करेगा? बीजेपी के पाप का घड़ा अब भर चुका है। ये चाहे जितनी तानाशाही कर लें, अब मोदी सरकार का अंत तय है। पूरी आम आदमी पार्टी और देश की जनता सत्येन्द्र जैन जी के साथ मज़बूती से खड़ी है।" वहीं इस गिरफ्तारी के बाद बीजेपी और कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। बीजेपी कह रही है कि अभी सिर्फ सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी तो पहले ही हो जानी चाहिए थी, तो कांग्रेस कह रही है कि AAP सरकार ने कई घोटाले किए हैं।

#SatyendarJain, #SatyendarJainarrest, #ArvindKejriwal, #DelhiJalBoard, #SatyendarJainnews, #SatyendarJainlatestnews, #AamAadmiParty, #BJP, #ManishSisodia, #Delhi, #Delhinews, #DelhiACBaction

Category

🗞
News

Recommended