New Delhi: 'लव-कुश रामलीला कमेटी' में इस बार अभिनेता राज प्रेमी, रावण के किरदार में नजर आएंगे। रावण जैसे प्रतिष्ठित पौराणिक किरदार को निभाने की चुनौतियों और इसकी तैयारी को लेकर राज प्रेमी ने खुलकर बात की। उन्होंने यह भी बताया कि पहले कई पौराणिक धारावाहिकों में काम करने का अनुभव इस भूमिका को निभाने में उनके लिए कितना मददगार रहा। इसके अलावा, उन्होंने स्वरा भास्कर के जौहर को लेकर दिए गए बयान और उससे जुड़े विवाद पर भी अपनी प्रतिक्रिया साझा की।