DUSU Election Result 2026: Yash Dabas बने अध्यक्ष, निर्दलीय Deepanshu Shokeen ने कैसे पलटा गेम? दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव 2026 के नतीजों ने पारंपरिक छात्र राजनीति के समीकरण बदल दिए हैं, जहां ABVP ने तीन पदों पर कब्जा जमाया वहीं उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी की ऐतिहासिक जीत हुई।
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026 का परिणाम घोषित हो चुका है। इस बार का मुकाबला केवल ABVP और NSUI के बीच सीमित नहीं रहा, बल्कि एक निर्दलीय उम्मीदवार के प्रदर्शन ने पूरे चुनावी समीकरण को बदल दिया। चार मुख्य पदों में से तीन पर ABVP ने जीत हासिल की, जबकि उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी दीपांशु शौकीन ने शानदार जीत दर्ज की।
अध्यक्ष पद पर ABVP के यश डबास ने 22,434 वोट हासिल कर NSUI के विजय मीणा को 1,044 वोटों के अंतर से हराया। सबसे ज्यादा चर्चा में रही उपाध्यक्ष पद की सीट, जहां निर्दलीय प्रत्याशी दीपांशु शौकीन ने 28,873 वोट हासिल कर ABVP के इशू मौर्य और NSUI के वीर छत्रथ को बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया। वहीं सचिव पद पर ABVP की रिया छावड़ी ने 19,846 वोट पाकर NSUI की नम्रता चौधरी को मात दी।
दीपांशु शौकीन का प्रदर्शन इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि उन्होंने किसी बड़े छात्र संगठन के बिना केवल छात्र मुद्दों और व्यक्तिगत जनसंपर्क के दम पर यह जीत हासिल की है। डूसू चुनाव के इस ऐतिहासिक नतीजे और छात्र राजनीति के नए समीकरणों को समझने के लिए देखें वनइंडिया हिंदी की यह खास रिपोर्ट।
About the Story:The Delhi University Students' Union (DUSU) Election 2026 results have been declared. ABVP won three out of four central panel posts, including President (Yash Dabas) and Secretary (Riya Chhawdi), while Independent candidate Deepanshu Shokeen created history by winning the Vice President post.
#DUSUElection2026 #ABVP #DeepanshuShokeen #YashDabas
~PR.514~HT.408~ED.276~GR.538~VG.HM~