Skip to playerSkip to main content
  • 12 minutes ago
राजस्थान के जैसलमेर में भारतीय सेना की वैलिएंट विंग्स स्क्वाड्रन ने AH-64E अपाचे अटैक हेलिकॉप्टर के गन सिस्टम की क्षमता का परीक्षण किया. इस अभ्यास के दौरान अपाचे ने अपनी इन-बिल्ट 30 MM चेन गन से हवा में उड़ रहे मानवरहित ड्रोन को निशाना बनाकर ध्वस्त कर दिया. अभ्यास में बंशी जेट 40 प्लस मानवरहित ड्रोन को हवाई लक्ष्य के तौर पर इस्तेमाल किया गया. पायलट ने लक्ष्य पर निशाना साधने के बाद अपाचे की चेन गन से फायर किया, जिससे ड्रोन हवा में ही नष्ट हो गया.  इस अभ्यास का मकसद आधुनिक युद्ध क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहे ड्रोन खतरे से निपटने की क्षमता को परखना है.  साथ ही, अपाचे की त्वरित प्रतिक्रिया और हवाई लक्ष्य पर गन सिस्टम के इस्तेमाल की क्षमता का भी टेस्ट किया गया. इस परीक्षण में किसी नई मिसाइल या बाहरी हथियार प्रणाली का इस्तेमाल नहीं किया गया.वैलिएंट विंग्स भारतीय सेना के आर्मी एविएशन कॉर्प्स की अपाचे स्क्वाड्रन है और ये सेना की कॉम्बैट एविएशन क्षमता का हिस्सा है. AH-64E अपाचे हेलिकॉप्टर को मुख्य रूप से जमीनी सैन्य लक्ष्यों के खिलाफ कार्रवाई के लिए डिजाइन किया गया है. इसमें बख्तरबंद वाहनों और अन्य लक्ष्यों को निशाना बनाने के लिए विभिन्न हथियार प्रणालियां मौजूद हैं.

Category

🗞
News
Transcript
00:03राजस्तान के जसलमेर में भारती सेना की वैलियन्ट विंक्स एस्क्वाडर ने एच-64E अपाचे अटैक हेलिकॉप्टर के गंद सिस्टम की
00:12ख्षमता का परिक्षन किया है।
00:35इस अब्यास का मकसद आधुनिक यूदक शेत्र में तेजी से बढ़ रहे ड्रोन खत्रे से निपटने की ख्षमता को परखना
00:42है।
00:45और हवाई लक्ष पर गंद सिस्टम के इस्तेमाल की ख्षमता का भी टेस्ट किया गया।
00:49इस परिक्षन में किसी नई मिसाइल या बाहरी हथियार पडाली का इस्तेमाल नहीं किया गया।
00:55वैलियंट विंक्स भारती सेना के आर्मी एवियेशन कौफ की अपाचे स्कौाइडन है और इस सेना की कॉमबेट एवियेशन ख्षमता का
01:03है।
01:03ये E-64E अपाचे हेलिकॉप्टर को मुख्यरूफ से जमिनी सेन लक्षों के खिलाफ कारवाई के लिए डिजाइन किया गया है।
01:12इसमें बक्तरवंद वाहनों और अन लक्षों को निसाना बनाने के लिए विभिन हथियार पडालियां मौजूद है।
01:18Bureau Report E.T. Buharat

Recommended