SIR पर सियासी संग्राम और तेज हो गया है। विपक्ष के ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ के बीच बीजेपी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। SIR, फॉर्म-6 और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है और CEC के इस्तीफे की मांग कर रहा है। वहीं बीजेपी ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए राहुल गांधी पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है। बीजेपी नेता संबित पात्रा ने विपक्ष के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा— “हमारी मदद ज्ञानेश नहीं, गणेश जी कर रहे हैं।”