दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष ने जोरदार प्रदर्शन किया है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा है और कहा है कि BJP ही CEC है। इसके साथ ही बीजेपी पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि ONE NATION, ONE ELECTION की जगह, भाजपाइयों को ‘ONCE CORRUPTION, ONCE ELECTION’ कहना चाहिए, मतलब अब केवल एक और बार ही चुनाव करवाने की साज़िश है, फिर कभी चुनाव होगा ही नहीं। वहीं बीजेपी ने भी विपक्ष पर तीखा हमला बोला है।