Skip to playerSkip to main content
Rahul Gandhi FIR: राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर क्यों दर्ज हुई FIR, क्या है पूरा मामला? दिल्ली के आकाशवाणी भवन में बिना अनुमति प्रवेश कर धरना देने और सरकारी संपत्ति के उल्लंघन को लेकर कांग्रेस नेताओं पर शिकंजा कस गया है।
मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ INDIA गठबंधन के विरोध प्रदर्शन के बाद अब बड़ा कानूनी मोड़ आ गया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) के खिलाफ दिल्ली के संसद मार्ग थाने में FIR दर्ज कर ली गई है।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को निर्वाचन सदन (Election Commission) जाने से रोके जाने के बाद राहुल और प्रियंका गांधी ने बिना किसी पूर्व अनुमति के आकाशवाणी भवन (Akashvani Bhawan) परिसर में प्रवेश किया और वहां विरोध प्रदर्शन व धरना शुरू कर दिया। आकाशवाणी प्रबंधन और कर्मचारियों द्वारा दी गई आधिकारिक शिकायत के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। लगभग 8 घंटे तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे और देर रात पुलिस हिरासत के बाद अब इस एफआईआर से राजधानी में नया सियासी घमासान छिड़ गया है। जानिए इस मामले की पूरी कानूनी और राजनीतिक पड़ताल सिर्फ वनइंडिया हिंदी पर।

Delhi Police has registered an FIR against Leader of Opposition Rahul Gandhi, Congress MP Priyanka Gandhi Vadra, and other opposition leaders at Sansad Marg Police Station. The action follows a complaint by Akashvani Bhawan staff regarding unauthorized entry and a prolonged sit-in protest inside the campus following the INDIA bloc's CEC march. Catch the full report on Oneindia Hindi.

#RahulGandhi #PriyankaGandhi #RahulGandhiFIR #AkashvaniBhawan

~PR.514~ED.106~GR.508~HT.178~VG.HM~

Category

🗞
News

Recommended