कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन और उस पर दिल्ली में लगी पाबंदियों का मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने भी एंट्री ले ली है... कोर्ट ने कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा है कि 'हथौड़े से मक्खी नहीं मारना चाहिए' और कानून-व्यवस्था के नाम पर आम जनता की आवाजाही को पूरी तरह नहीं रोका जा सकता... वहीं एनडीए नेताओं ने सीजेपी और विपक्षी पार्टियों पर तीखा हमला बोला है।