कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हुए दर्दनाक भगदड़ हादसे के बाद पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मुआवजे का एलान किया है। राज्य सरकार मृतकों के प्रत्येक परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को ग्रुप-D सरकारी नौकरी देगी। वहीं, घायलों को 5 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी और उनके इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाएगी। मुख्यमंत्री ने हादसे की जांच कराने और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की बात भी कही है।
#KolkataStampede #SuvenduAdhikari #DurgaPuja #ChorBagan #Compensation #KolkataNews #WestBengalNews #BreakingNews #कोलकाता #शुभेंदुअधिकारी #दुर्गापूजा #TehelkaNews