Skip to playerSkip to main content
  • 5 hours ago
भारत और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के रिश्तों को और अधिक मजबूती देने के लिए UAE के उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नहयान आधिकारिक दौरे पर सोमवार को मुंबई पहुंचे। महाराष्ट्र सरकार के मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस उच्चस्तरीय यात्रा की जानकारी देते हुए इसे दोनों देशों के बीच करीबी संपर्क का प्रतीक बताया है। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य भारत और UAE के बीच रणनीतिक साझेदारी को गहरा करना और द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाना है। इससे पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी UAE का दौरा किया था और अबू धाबी में आयोजित 'रायसीना मिडिल ईस्ट डायलॉग' में हिस्सा लेते हुए IMEC (इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर) को क्षेत्रीय कनेक्टिविटी के लिए एक अहम पहल बताया था।

Category

🗞
News
Transcript
00:20U.A.E.
00:40U.A.E.
01:00U.A.E.
01:00संबंधों को मजबूत करने और खाडिक शेत्र के हालात पर चर्चा हुई
01:04जैशंकर 14-16 अक्टूबर तक U.A.E. के आधिकारिक दोरे पर भी रहे थे
01:09U.A.E. दोरे के दोरान जैशंकर ने अभुधाबी में आयोजित राइसीना मिडल इस्ट डायलोग में हिस्सा लिया
01:14यहां उन्होंने कहा कि बदलते वैश्विक माहौल में भारत अपनी शमताएं बढ़ा रहा है
01:19और भरोसे मंदसाचेदारियां विक्सित कर रहा है
01:22उन्होंने इंडिया मिडल इस्ट यूरोप एकनोमिक कॉरिडोर यानि IMEC को शेत्विया कनेक्टिविटी के लिए एहम पहल बताया

Recommended