Skip to playerSkip to main content
  • 8 minutes ago
भोपाल: राजधानी भोपाल सहित प्रदेश भर में दशहरा पर्व धूम-धाम से मनाया गया. दशहरे पर प्रदेश का सबसे बड़ा रावण दहन का कार्यक्रम भोपाल के कोलार में हुआ. यहां करीब 105 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया. इसके अलावा भोपाल के जंबूरी मैदान में 101 फीट के रावण के पुतला का दहन किया गया रावण के साथ कुंभकर्ण, मेघनाद के भी विशाल पुतले आकर्षण का केन्द्र रहे. राजधानी भोपाल में एक दर्जन स्थानों पर रावण दहन के बड़े आयोजन हुए. इनमें सबसे पुरान रावण दहन कार्यक्रम भोपाल के छोला दशहरा मैदान पर हुआ. जहां पिछले करीब 80 साल से दशहरा पर रावण के पुतला दहन का कार्यक्रम होता आ रहा है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी कई कार्यक्रम में शामिल हुए. कोलार में प्रदेश का सबसे बड़ा दशहरा महोत्सव और 105 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया. 

Category

🗞
News
Transcript
00:21Satsang with Mooji
00:58Oh
01:15Let's go.

Recommended